युवा कार्य और खेल मंत्रालय की स्थापना नई दिल्ली में 9 वें एशियाई खेलों के आयोजन के समय 1982 में खेल विभाग के रूप में की गई थी। इसका नाम अंततराष्ट्रीय युवा वर्ष, 1985 के आयोजन के दौरान युवा कार्य और खेल विभाग रखा गया था। यह 27 मई 2000 को एक मंत्रालय बनाया गया। तत्पश्चात मंत्रालय को युवा कार्य विभाग और खेल विभाग नामक 2 विभागों में 30 अप्रैल 2008 को विभाजित किया गया जिनके दो अलग अलग सचिव थे। इन दोनों विभागों द्वारा निर्वाह किए जाने वाले विशिष्ट विषय भारत सरकार के आदेश (कार्य का आबंटन नियम, 1961) में निहित हैं।